Awas Plus 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के घर प्रदान करने के लिए आवास प्लस योजना शुरू की है। यह योजना गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे अपने लिए सुरक्षित और टिकाऊ आवास बना सकें। यहाँ हम आपको आवास प्लस 2.0 ग्रामीण, आवास प्लस 2.0 पोर्टल, Awas Plus 2.0 Gramin Login, ऐप डाउनलोड, स्टेटस चेक, और लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे।
Table of Contents
Awas Plus 2.0 क्या है?
Awas Plus 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत 2024-25 से 2028-29 तक 2 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। आवास प्लस 2.0 ग्रामीण योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की पहचान के लिए एक सर्वे प्रक्रिया शुरू की गई है, जो आवास प्लस 2.0 ऐप और आवास प्लस 2.0 पोर्टल के माध्यम से पूरी की जा रही है।
इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित सहायता प्रदान की जाती है:
- मैदानी क्षेत्रों में ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता।
- पहाड़ी और कठिन क्षेत्रों में ₹1,30,000।
- शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 (स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत)।
- मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को अतिरिक्त ₹30,000 और मजदूरी के लिए ₹18,000।
आवास प्लस 2.0 का लाभ क्या है?
- लाभार्थी बिना सरकारी दफ्तर जाएं ऐप से आवेदन कर सकते हैं।
- डेटा सीधे सरकारी पोर्टल पर अपलोड होता है, जिससे धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
- चेहरे की पहचान और OTP आधारित सत्यापन से प्रक्रिया तेज और सुरक्षित है।
- ऐप पूरी तरह मुफ्त है और डेटा सुरक्षा का ध्यान रखा गया है।
पात्रता मानदंड (Eligibility)
- परिवार की मासिक आय ₹15,000 से कम हो।
- परिवार के पास पक्का मकान नहीं हो।
- कच्चे या जीर्ण-शीर्ण मकानों में रहने वाले परिवार।
- अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विधवा, वृद्ध, या विकलांग व्यक्तियों को प्राथमिकता।
- 16-59 वर्ष की आयु का कोई वयस्क सदस्य न होने वाले परिवारों को विशेष प्राथमिकता।
आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण (आधार से लिंक होना चाहिए)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मनरेगा जॉब कार्ड (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर (AwaasSoft पर पंजीकृत)
Awas Plus 2.0 App Download 2025 कैसे करें? (For Apk Latest Version)
Awas Plus 2.0 Portal के माध्यम से:
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप में इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जोकि यह है https://pmayg.nic.in/
- अब आपको पोर्टल के होम पेज पर ही “AwaasPlus2024 Survey” पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपके सामने जो पेज खुला है इसके आपको दूसरे विकल्प के “Link” पर क्लिक करना है।

- अब आपको ब्राउज़र में अप्प डाउनलोड होता हुआ नजर आएगा।

- अब आपको आवास प्लस 2.0 अप्प डाउनलोड हो जाएगा।
Play Store के माध्यम से:
- Awas Plus App डाउनलोड करके के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store खोले।
- इसके बाद सर्च में “AwaasPlus 2024” खोजे।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह के app दिखाई देंगे (नीचे इमेज देखे) इस पर क्लिक करके इसे Install करें।

- Aadhaar Face RD ऐप: सर्वे के लिए इस ऐप को भी डाउनलोड करना अनिवार्य है, क्योंकि यह चेहरे की पहचान (Face Authentication) के लिए उपयोग होता है।
- इंस्टॉल करें: दोनों ऐप्स को अपने फोन में इंस्टॉल करें और आवश्यक अनुमतियां दें।
आवास प्लस 2.0 ग्रामीण सर्वे कैसे करें?
आवास प्लस 2.0 ग्रामीण सर्वे दो तरह से किया जा सकता है:
- स्वयं सर्वे (Self Survey): लाभार्थी खुद अपने मोबाइल से सर्वे कर सकते हैं।
- सहायता प्राप्त सर्वे (Assisted Survey): ग्राम पंचायत के सर्वेयर, रोजगार सहायक, या पंचायत सचिव की मदद से सर्वे किया जाता है।
स्वयं सर्वे की प्रक्रिया:
- AwaasPlus 2024 ऐप खोलें और अपनी पसंदीदा भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, आदि) चुनें।

- अपना आधार नंबर डालें और चेहरे की पहचान (Face Authentication) प्रक्रिया पूरी करें।

- ऐप में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, परिवार का विवरण, और आर्थिक स्थिति दर्ज करें।
- आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

- फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करें और सबमिट करें।
आवास प्लस 2.0 पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
Awas Plus 2.0 Portal (pmayg.nic.in) के माध्यम से लाभार्थी और निरीक्षक लॉगिन कर सकते हैं। Awas Plus 2.0 Gramin Login की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- अपने ब्राउजर में pmayg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “AwaasSoft” विकल्प में आपको “Data Entry” पर क्लिक करना हैं।

- अब आपके सामने जो पेज खुला है इसमें आपको “DATA ENTRY For AWAAS+” में लॉगिन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद आपको अपने राज्य (State) को चुनना है।

- अब आपको अपना username और password दर्ज करके “Login” के विकल्प पर क्लिक करना है।

- इस तरह आप पोर्टल में लॉगिन कर सकते है।
Awas Plus 2.0 Status और List चेक कैसे करें?
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया:
UMANG ऐप या पोर्टल:
- UMANG ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं।
- “Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin” सर्च करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर के साथ लॉगिन करें।
- “Installment Details” या “Application Status” विकल्प चुनें।
AwaasSoft पोर्टल:
- pmayg.nic.in पर “AwaasSoft” में लॉगिन करें।
- “Beneficiary Details” सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
- आवेदन की स्थिति और किस्त विवरण देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- सर्वे की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल, 2025 (पहले 31 मार्च, 2025 थी)।
- लाभार्थी सूची: सर्वे के बाद ग्राम सभा द्वारा सत्यापित सूची जारी की जाएगी।
FAQs
Awas Plus 2.0 क्या है?
आवास प्लस 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) का हिस्सा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के घर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
PM Awas Plus 2.0 ऐप कैसे डाउनलोड करें?
Google Play Store से AwaasPlus 2024 ऐप डाउनलोड करें या pmayg.nic.in पर उपलब्ध APK फाइल से इंस्टॉल करें। Aadhaar Face RD ऐप भी डाउनलोड करना अनिवार्य है।
आवास प्लस survey का स्टेटस कैसे चेक करें?
pmayg.nic.in पर “AwaasSoft” में लॉगिन करें या UMANG ऐप में PMAY-G सेक्शन में रजिस्ट्रेशन नंबर/आधार नंबर से स्टेटस चेक करें।
आवास प्लस 2.0 लाभार्थी सूची कैसे देखें?
pmayg.nic.in पर “Stakeholders” > “IAY/PMAYG Beneficiary” में राज्य, जिला, गांव चुनकर रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम से सूची चेक करें।